पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के फाइनल में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे।निषाद के इस सिल्वर के साथ भारत की झोली में दूसरा मेडल आ गया। बता दें कि निषाद ने 2.02 मीटर की छलांग लगाकर पदक की उम्मीद जगा दी थी। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड ने जीता है। उन्होंने 2.15 मीटर की छलांग लगाई। वहीं, अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया क्योंकि उन्होंने और निषाद दोनों ने समान 2.06 मीटर की छलांग लगाई। उधर, राम पाल पहले प्रयास में 1.98 मीटर की छलांग नहीं लगा सके। वह तीनों प्रयास में ऐसा करने में विफल रहे। दूसरे प्रयास में राम पाल ने 1.94 मीटर की छलांग लगाई जो उनका व्यक्तिगत बेस्ट स्कोर रहा। वह पांचवें स्थान पर रहे।
पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-52 फाइनल स्पर्धा में विनोद कुमार ने 19.91 का थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ एक दिन में भारत के खाते में तीन पदक आए।
टोक्यो पैरालंपिक में तीरंदाजी के मिश्रित टीम कंपाउंड इवेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत के राकेश कुमार और ज्योति बालियान को हार का सामना करना पड़ा। तुर्की की ओजनूर क्योर और बुलेंट कोरकमज की जोड़ी ने भारतीय टीम को 153-151 से हराया।
महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के 1/16 एलिमिनेशन मैच में भारत की ज्योति बालियान ने निराश किया। उन्हें आयरलैंड की केरी लुईस लियोनार्ड ने 141-137 के अंतर से हराया