फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में चार पदक दांव पर, अवनि फिर लगाएंगी निशाना, ये है आखिरी दिन का कार्यक्रम

Sun, 05 Sep 2021 12:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की नजर 12वें दिन यानी पांच सितंबर को होने वाले मुकाबलों पर होगी। रविवार को भी यहां भारत के पास कई पदक जीतने का मौका होगा। इसमें मुख्य तौर पर बैडमिंटन में सुहास यथिराज और कृष्णा नागर खिताबी मुकाबले में गोल्ड के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक 2021 सुहास यतिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के लिए आज यानी 11वां दिन बेहद खास रहा। भारत की झोली में आज दो स्वर्ण समेत कुल चार पदक आए। इसमें बैडमिंटन में दो तो निशानेबाजी में भी दो पदक मिले। अब भारत की नजर 12वें दिन यानी पांच सितंबर को होने वाले मुकाबलों पर होगी। रविवार को भी यहां भारत के पास कई पदक जीतने का मौका होगा। इसमें मुख्य तौर पर बैडमिंटन में सुहास यथिराज और कृष्णा नागर खिताबी मुकाबले में गोल्ड के लिए खेलेंगे। आइए जानते हैं कल के भारत के मुकाबलों पर एक नजर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के मुकाबले

निशानेबाजी: 
  • मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वॉलिफिकेशन: सिद्धार्थ बाबू, दीपक और अवनि लेखरा: सुबह 6 बजे 

बैडमिंटन: 
  • पुरुष एकल एसएल4 कांस्य पदक मैच: तरुण ढिल्लों बनाम एस फ्रेडी: सुबह 6:15 बजे
  • पुरुष एकल एसएल4 गोल्ड मेडल मैच: सुहास यथिराज बनाम लुकास मजूर: सुबह 6:15 बजे
  • पुरुष एकल एसएल4 गोल्ड मेडल मैच: कृष्णा नागर बनाम चु मान काई: सुबह 8 बजे 
  • मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 कांस्य पदक मैच: प्रमोद भगत और पलक कोहली बनाम फुजिहारा और सुगीनो: सुबह 8:45 बजे 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें