फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में शुरू होगा भारत का अभियान, अवनी लगाएंगी निशाना, जानें आज का कार्यक्रम

Wed, 01 Sep 2021 02:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत आठवें दिन यानी बुधवार को बैडमिंटन में अपने अभियान की शुरुआत करेगा और पदक के लिए दावेदारी पेश करेगा। इसके अलावा पैरा शूटर अवनी लेखरा भी एक बार फिर से शूटिंग रेंज में उतरेंगी।
विज्ञापन
प्रमोद भगत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के सातवें दिन भी पदक जीते और देश के पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचा दी। सातवें दिन सबसे पहले निशानेबाजी में सिंहराज ने कांस्य पदक जीता और उसके बाद ऊंची कूद में मरियप्पन और शरद ने भी पदक को अपनी झोली में डाला। अब भारत आठवें दिन यानी बुधवार को बैडमिंटन में अपने अभियान की शुरुआत करेगा और पदक के लिए दावेदारी पेश करेगा। इसके अलावा पैरा शूटर अवनी लेखरा भी एक बार फिर से शूटिंग रेंज में उतरेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं एक सितंबर का भारत का कार्यक्रम।  

विज्ञापन
विज्ञापन

  • निशानेबाजी:
सुबह 6 बजे: आर3 मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन: दीपक सैनी, सिद्धार्थ बाबू और अवनी लेखरा 


  • तैराकी:
दोपहर 1:30 बजे: पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी7 फाइनल: सुयाश जाधव 
  • बैडमिंटन:
दोपहर 2:30 बजे: मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 ग्रुप स्टेज: प्रमोद भगत और पलक कोहली 
शाम 5:10 बजे: महिला एकल एसयू5 ग्रुप स्टेज: पलक कोहली 
शाम 5:50 बजे: पुरुष एकल एसएल3 ग्रुप स्टेज: प्रमोद भगत 
  • एथलेटिक्स:
दोपहर 3:55 बजे: पुरुष क्लब थ्रो एफ51 फाइनल: अमित कुमार, धर्मबीर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें