फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: आईओसी ने हॉकी के नियम में किया अहम बदलाव, दल में शामिल होंगे 18 खिलाड़ी

Wed, 14 Jul 2021 10:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण टीम खेलों में दो अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखने की अनुमति दी है। इसके बाद डिफेंडर वरुण कुमार और मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक 2021 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इसे लेकर उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंताएं भी बढ़ाई हैं। लेकिन आयोजक और जापान सरकार भी हर तरह के सुरक्षा प्रबंध और उपाय करने में लगे हुए हैं। इन सबके बीच इस बार के ओलंपिक में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इसी कड़ी में एक और अहम बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण टीम खेलों में दो अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखने की अनुमति दी है। इसके बाद डिफेंडर वरुण कुमार और मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया है। वरुण और सिमरनजीत को जहां पुरुष टीम में जगह मिली है वहीं डिफेंडर रीना खोकर और अनुभवी मिडफील्डर नमिता टोप्पो को महिला टीम में शामिल किया गया है।

हॉकी इंडिया ने इससे पहले पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए 16-16 सदस्यीय टीम का चयन किया था लेकिन अब दोनों टीमों में दो-दो अतिरिक्त खिलाड़ी जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ‘वरुण और सिमरनजीत को टीम में शामिल किया गया है और अब यह 18 सदस्यीय टीम होगी। वे भले ही अतिरिक्त खिलाड़ी हैं लेकिन आईओसी के टोक्यो 2020 के लिए विशेष दिशानिर्देशों के तहत वे प्रत्येक मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।’

विज्ञापन

ओलंपिक की हॉकी टीमों में परंपरागत रूप से 16 खिलाड़ी शामिल होते हैं लेकिन आईओसी ने कोविड-19 के कारण बदली परिस्थितियों में प्रत्येक भागीदार देश को दो अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन करने की अनुमति दी है। आईओसी के अनुसार हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, रग्बी और वॉटर पोलो के प्रत्येक मैच में ‘वैकल्पिक खिलाड़ी’ को स्थायी खिलाड़ी की जगह उतारा जा सकता है।

बता दें कि पूर्व में ओलंपिक खेलों में कुछ ‘स्टैंड बाई खिलाड़ी’ टीम के साथ दौरे पर जाते थे लेकिन किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के कारण स्थायी तौर पर बाहर होने तक वह खेलों में भाग नहीं ले सकते थे।

अतिरिक्त खिलाड़ियों को जोड़ने के बावजूद कोई भी टीम एक मैच में 16 खिलाड़ियों को ही उतार पाएगी और उसे मैच से एक दिन पहले इन खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी।

वरुण, सिमरनजीत और रीना पहली बार ओलंपिक में भाग लेंगे जबकि नमिता 2016 में रियो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली टीम का हिस्सा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें