फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: ओलंपिक में थमा मनिका बत्रा का सफर, तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी से हारीं

Mon, 26 Jul 2021 01:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। सोमवार को मनिका को तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
manika batra - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है। सोमवार को मनिका को तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 63वीं रैंकिंग वाली मनिका 17वें रैंक की पोलकानोवा के खिलाफ एक भी सेट नहीं जीत पाईं। सोफिया ने उन्हें 4-0 (11-8, 11-2, 11-5 और 11-7) से शिकस्त दी। मनिका की हार के साथ ही महिला टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले दिन में भारत की अन्य खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में सुर्तिथा को पुर्तगाल की खिलाड़ी फु यु ने सीधे सेटों में 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें