फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर भारत में तोहफों की बारिश, जानें कौन सा देश देता है कितना इनाम

Mon, 09 Aug 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टोक्यो ओलंपिक के शुरुआत में भारत की 'चांदी' और अंत सुनहरा
  • भारत में पदक विजेताओं पर हुई धनवर्षा, जानें किस राज्य ने कितना दिया इनाम
  • 17 दिनों तक चलने वाला खेलों का यह महाकुंभ आज समाप्त
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत की शुरुआत 'चांदी' के साथ हुई थी, जब भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दूसरे ही दिन देश की झोली में पहला पदक डाला था। वहीं, खेलों के महाकुंभ में भारत का अंत सुनहरा हुआ क्योंकि शनिवार (सात अगस्त) को भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने देश को पहला गोल्ड दिलाया और भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म कर दिया। वहीं, टोक्यो में 17 दिनों तक चलने वाला खेलों का यह महाकुंभ आज यानी रविवार को समाप्त हो गया। इसमें सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया लेकिन कुछ पदक तक पहुंचने से चूक गए लेकिन कुछ ने बाजी मारी और देश को गौरवान्वित किया। पदक जीतने के साथ ही भारत में खिलाड़ियों पर इनाम की बारिश हो गई। सभी राज्यों ने अपने अपने खिलाड़ियों के लिए अलग अलग इनामी राशि की घोषणा की। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं, भारत में किस राज्यों ने अपने पदक विजेता खिलाड़ियों को कितने का नकद इनाम दिया है। इसके अलावा हम आपको इस खबर में ये भी बताएंगे कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कौन देश कितना इनाम देता है?

 

विज्ञापन

गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को किस राज्य ने कितना दिया इनाम

 
राज्य   रुपये 
हरियाणा, उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ 6 करोड़
कर्नाटक, गुजरात 5 करोड़
दिल्ली, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु 3 करोड़
पंजाब 2.5 करोड़
हिमाचल, झारखंड, तेलंगाना 2 करोड़
उत्तराखंड 1.5 करोड़
मणिपुर 1.2 करोड़
महाराष्ट्र, केरल, गोवा 1 करोड़
मेघालय 75 लाख
जम्मू कश्मीर 50 लाख
पश्चिम बंगाल 25 लाख


आईओए ने किसे कितना दिया इनाम
  • गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख
  • सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 40 लाख
  • ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 25 लाख
  • इसके अलावा सभी 121 एथलीटों को 1-1 लाख रुपये का इनाम

यहां से भी पदक विजेताओं को इनाम
वहीं, बायजूस कंपनी ने नीरज चोपड़ा के लिए 2 करोड़ और मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया के लिए 1 करोड़ की घोषणा की है। इसके अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को एक करोड़, रजत पदक विजेताओं, जैसे मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख, कांस्य पदक विजेताओं जैसे पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और बजरंग पूनिया को 25-25 लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन

किस देश ने पदक विजेताओं को कितना दिया इनाम

 
देश   स्वर्ण  रजत कांस्य
  धनराशि - रुपयों में (वर्तमान दर पर)
इंडोनेशिया   5.5 करोड़ 2.8 करोड़ 1.4 करोड़
  सिंगापुर 5.4 करोड़ 2.75 करोड़  1.38 करोड़
हॉन्ग कॉन्ग 4.78 करोड़ 2.39 करोड़ 1.20 करोड़
थाईलैंड 2.30 करोड़ NIL NIL
कजाकस्तान 1.85 करोड़ 1.11 करोड़ 55 लाख
अजरबैजान 1.84 करोड़   92 लाख 45 लाख
मलयेशिया 1.78 करोड़  54 लाख  18 लाख
इटली 1.58 करोड़ 79 लाख 53 लाख
हंगरी 1.25 करोड़ 93 लाख 71 लाख
फ्रांस 48 लाख 18.55 लाख 11 लाख
रूस 45 लाख  28 लाख 19 लाख
ब्राजील 35 लाख 21 लाख   14 लाख
जापान  33.54 लाख 13.40 लाख  7 लाख
अमेरिका 28 लाख 17 लाख 11 लाख
दक्षिण अफ्रीका 27.50 लाख 14 लाख 5.20 लाख
नीदरलैंड्स 26.28 लाख 19.50 लाख  13 लाख
जर्मनी 16.33 लाख 12.62 लाख 8 लाख
कनाडा 12 लाख   9 लाख 6 लाख
ऑस्ट्रेलिया 11.21 लाख 8.50 लाख 5.64 लाख




 
2016 रियो ओलंपिक
  • ग्रेट ब्रिटेन ने 67 पदक जीते थे लेकिन पदक विजेता खिलाड़ियों को कोई नकद इनाम नहीं दिया
  • नॉर्वे और स्वीडन ने भी पदक विजेताओं को कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया
  • वहीं, अमेरिका ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 28 लाख रुपये देने का एलान किया था, लेकिन इस पर टैक्स देना था
  • उधर, इंडोनेशिया, सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग ने अपने पदक विजेताओं को सबसे अधिक नकद पुरस्कार दिया था
  • मतलब जो देश कम पदक जीतते हैं वो उत्साहवर्धन के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे देते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें