फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी सैमुएलसन कोरोना संक्रमित, टोक्यो ओलंपिक से हटीं

Tue, 20 Jul 2021 02:49 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी केटी लो सैमुएलसन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। जिसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेना का निर्णय किया है। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी। 
विज्ञापन
केटी लो सैमुएलसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की स्टार महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी केटी लो सैमुएलसन टोक्यो ओलंपिक में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सोमवार को खुलासा करते हुए कहा कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं इसलिए टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया है। 24 वर्षीया सैमुएलसन पहली बार 3x3 अमेरिका महिला बास्केटबॉल की सदस्य थीं। 

विज्ञापन


सैमुएलसन से सोशल साइट इंस्टाग्राम पर लिखा, मुझे यह बताते हुए काफी दुख और खेद हो रहा है कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हुं और मैं टोक्यो नहीं जाउंगी। उन्होंने आगे लिखा, ओलंपिक में भाग लेना मेरा सपना रहा है क्योंकि मैं एक छोटी लड़की थी और मुझे उम्मीद है कि किसी दिन जल्द ही मैं उस सपने को साकार करने के लिए वापस आ सकती हूं। 

सैमुएलसन ने आगे कहा, मैं पूरी तरह से टीकाकरण और हर सावधानी बरतने के बावजूद कोरोना संक्रमित हुई हूं, लेकिन मुझे पता है कि सब कुछ उसी तरह से काम करेगा जैसा उसे करना चाहिए, उन्होंने लिखा, मैं अपने यूएसएबी टीम के साथियों के लिए शुभकामनाएं देती हूं मैं हर कदम पर आपका उत्साहवर्धन करूंगी। अब सैमुएलसन की जगह अमेरिका की महिला बास्केटबॉल टीम में 30 वर्षीया जैकी यंग को शामिल किया गया है। जो अपनी साथी केल्सी पल्म के साथ टीम में शामिल होगीं। 
विज्ञापन


चेक बीच वॉलीबॉल कोच साइमन नाश कोरोना संक्रमित 

चेक गणराज्य के बीच वॉलीबॉल कोच साइमन नॉश मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। वह ओलंपिक खेल गांव में वायरस से संक्रमित होने वाले पांचवें व्यक्ति हैं। इससे पहले सोमवार को खेल गांव में चेक गणराज्य के ही पुरुष बीच वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरुसिच भी कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए थे। दैनिक अपडेट सूची के अनुसार खेलों से जुड़े कोविड मामलों की कुल संख्या अब 67 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें