फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: पोलैंड स्विमिंग फेडरेशन की बड़ी गलती, छह तैराक टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटे

Tue, 20 Jul 2021 01:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पौलैंड तैराकी महासंघ की बड़ी गड़बड़ी के चलते उनके 6 तैराकों को टोक्यो ओलंपिक शुरू होने से पहले स्वदेश भेज दिया गया है। पोलैंड तैराकी टीम के 23 खिलाड़ी भाग लेने टोक्यो आए थे। 
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड तैराकी महासंघ की तरफ से की गई बड़ी गलती की वजह से देश के 6 तैराकों को टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटना पड़ा है। यह घटना ऐसे वक्त हुई जब खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरुआत होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। वहीं पौलैंड स्विमिंग फेडरेशन ने स्वीकार किया है कि उसने प्रशासनिक गलती के चलते कई एथलीटों को खेलों में भाग लेने के लिए भेजा। इस घटना को देखते हुए फेडरेशनप्रमुख ने प्रशासन की तरफ से की गई गलती के लिए माफी मांगी है। 

विज्ञापन


टोक्यो से स्वदेश लौटे ये तैराक पोलैंड तैराकी महासंघ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे ऱहे हैं इसके अलावा इन सभी ने महांसघ के प्रमुख से इस्तीफा मांगा है। जापान भेजी गई पोलैंड तैराकी टीम में 23 लोग थे, लेकिन एफआईएनए क्वालीफाइंग मानकों की गलतफहमी के कारण इसे केवल 17 तक ही सीमित कर दिया गया है।

पोलैंड स्विमिंग फेडरेशन के निदेशक पावेल स्लोमिंस्की ने एक बयान में कहा, मैं इस स्थिति में अपना दुख और खेद प्रकट करता हूं। उन्होंने आगे कहा, गलती अधिक से अधिक एथलीटों और कोचों को भाग लेने की अनुमति देने के कारण की गई थी
विज्ञापन


पोलैंड के छह तैराक जो टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुए हैं उनमें से एक एलिजा तचोर्ज ने पोलैंड स्विमिंग फेडरेशन अक्षमता की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने नियमों को गलत समझा। तोचोर्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा, कल्पना कीजिए आपने अपने जीवन के पांच सालों का बलिदान कर दिया। आपके बलिदान का परिणाम शून्य रहा। तोचोर्ज 2012 और 2016 ओलंपिक में भाग ले चुके हैं। वहीं एक दूसरे तैराक ने माटुज़ चोवानीएक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह एक बेतुकी स्थिति है जो कभी नहीं होनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें