भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भाविना की इस जीत को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।
भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना पटेल सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं। वहीं भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि भाविना के पास गोल्ड जीतने का अवसर था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उन्हें मात दे दी। वहीं इस जीत के लिए सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने भाविना को बधाई दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाविना पटेल को बधाई देते हुए कहा कि पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय दल और खेलप्रेमियों को आपने प्रेरित किया। आपके असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल ने भारत को गौरवान्वित किया है। इस असाधारण उपलब्धि पर आपको मेरी बधाई।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उल्लेखनीय भाविना पटेल ने रचा इतिहास! उन्होंने भारत के लिए एक ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। उसके लिए बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और आज के युवाओं को अधिक से अधिक खेलों की ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाविना को बधाई देते हुए कहा कि भारत की बेटी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भाविना पटेल को बहुत-बहुत बधाई और विशेषकर राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय हर्षित है। भाविना, पूरे देश को आप पर गर्व है।
राहुल गांधी ने दी बधाई
वहीं राहुल गांधी ने भी भाविना पटेल को सिल्वर जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाविना पटेल को सिल्वर जीतने पर बधाई। भारत आपकी उपलब्धि की सराहना करता है। आपने देश को गौरवान्वित किया है।