फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Masters: विदित जीत की पटरी पर लौटे, ग्रैंडेलियस को हराया, प्रज्ञानानंदा को फिर मिली हार

Mon, 24 Jan 2022 11:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के आठवें दौर का मुकाबला अपने नाम किया। सातवें दौर में हार का सामना करने वाले विदित ने आठवें दौर में स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को हराया।
विज्ञापन
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के आठवें दौर का मुकाबला अपने नाम किया। सातवें दौर में हार का सामना करने वाले विदित ने आठवें दौर में स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को हराया। वह अब मास्टर्स सेक्शन में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। विदित अजरबैजान के मामेदियारोव और मैग्नस कार्लसन से आधे अंक से पीछे हैं।

विज्ञापन


अन्य मुकाबले में भारत के आर प्रज्ञानानंदा को अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जबकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने सैम शैंकलैंड से ड्रॉ खेला। मामेदियारोव अब कार्लसन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा आठ दौर के बाद ढाई अंक ही बना सके हैं।

चैलेंजर्स वर्ग में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने डेनमार्क के जोनास बुहाल ब्येरे को हराकर बढत बना ली है। सूर्यशेखर गांगुली आठवें दौर में हार के बाद नौवें स्थान पर खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें