फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन: नटराज, साजन और कुशाग्र ने फिना वर्ल्ड शॉर्ट कोर्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

Sat, 30 Oct 2021 06:22 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नटराज और साजन ने ए क्वालिफाइंग समय के साथ टिकट कटाया। वहीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दिल्ली के कुशाग्र रावत ने बी क्वालिफाइंग समय के साथ टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने अबुधाबी में 16 से 21 दिसंबर तक होने वाली 15वीं फिना वर्ल्ड शॉर्ट कोर्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया।

विज्ञापन


भारतीय तैराकी महासंघ (एसआईएफ) ने कहा कि इस चैंपियनशिप में चार सदस्यीय टीम भाग लेगी। नटराज और साजन ने ए क्वालिफाइंग समय के साथ टिकट कटाया। वहीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दिल्ली के कुशाग्र रावत ने बी क्वालिफाइंग समय के साथ टीम में जगह बनाई। कर्नाटक की 14 वर्षीय रिद्धिमा वीरेंद्रकुमार टीम की चौथी सदस्य होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें