फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 'गोल्ड मेडल': राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए खेल मंत्रालय का फैसला, एथलीट्स पर 190 करोड़ रुपये करेगा खर्च  

Mon, 04 Apr 2022 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

190 करोड़ रुपये राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण, उसमें लगने वाले उपकरण और सहायक कर्मचारियों पर खर्च किए जाएंगे। यह बजट 33 एनएसएफ के साथ विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उसने 33 खेल विषयों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप दिया है और इसके लिए 259 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इससे विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें से 190 करोड़ रुपये राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण, उसमें लगने वाले उपकरण और सहायक कर्मचारियों पर खर्च किए जाएंगे। यह बजट 33 एनएसएफ के साथ विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया है। राष्ट्रमंडल खेल इस साल अगस्त में बर्मिंघम में और एशियाई खेल इस साल सितंबर में चीन के ग्वांगझू में खेला जाएगा।

मंत्रालय ने एनएसएफ से बातचीत कर उन सभी बातों का ध्यान रखा है, जिससे एथलीटों को इस साल होने वाले इन दो बड़े खेलों की तैयारी में कोई कमी न आए। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और उनके मैचों का पूरा ख्याल रखा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एथलीटों की तैयारी में राशि कोई बाधा नहीं बनेगी। जब भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को जरूरत होगी, उनकी मदद की जाएगी ताकि वह देश के लिए मेडल जीत सकें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें