फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting Olympics Selection Trial: अंजुम-स्वप्निल ने ओलंपिक चयन ट्रायल में पहली जीत दर्ज की, सिफत-अखिल चूके

Thu, 16 May 2024 08:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में स्वप्निल ने 463.7 अंक का स्कोर बनाया और अखिल श्योराण को हराया।
विज्ञापन
अंजुम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन अंजुम मोदगिल और पेरिस ओलंपिक खेलों के कोटा विजेता स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को भोपाल में चल रहे ओलंपिक चयन ट्रायल में क्रमश: महिला और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में स्वप्निल ने 463.7 अंक का स्कोर बनाया और अखिल श्योराण को हराया। अखिल 461.6 अंक का स्कोर बनाया और वह चूक गए। वहीं, स्थानीय निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर 451.9 अंक के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिलाओं के थ्री पोजिशन फाइनल में अंजुम ने 463.9 अंक का स्कोर बनाया। उन्होंने सिफत कौर सामरा को पीछे छोड़ा। भारत की नंबर एक निशानेबाज सिफत कौर 1.9 अंक से पिछड़ गईं। स्थानीय निशानेबाज आशी चौकसे 447.3 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के टी3 क्वालीफिकेशन में ओलंपियन मनु भाकर 577 के स्कोर से शीर्ष पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें