फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्बियाई मॉडल का सनसनीखेज खुलासा: नोवाक जोकोविच को फंसाने के लिए मिला था लाखों रुपये का ऑफर

Wed, 24 Mar 2021 03:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
सर्बियाई मॉडल नतालिया स्केकिच ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें दुनियां के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को फंसाने और फिल्म बनाने के लिए लाखों रुपयों ऑफर का ऑफर दिया गया था। नतालिया के मुताबिक, मुझे एक एक व्यक्ति ने इसके बदले 60,000 यूरो (51 लाख रुपये) के अलावा मनपंसद जगह पर छुट्टियां बिताने का ऑफर दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
स्वैट एंड स्कैंडल मैगजीन से बात करते हुए नतालिया स्केकिच ने कहा, वह एक व्यक्ति के संपर्क में थी जिसे वह अच्छे तरह से जानती हैं उस व्यक्ति ने मुझसे डेट पर चलने को कहा। उन्होंने आगे कहा  ये सही कि एक व्यक्ति ने मुझसे संपर्क किया मैं उसे लंदन से जानती हूं उन्होंने कहा कि मैं उसे गंभीर लड़का मानती थी।
विज्ञापन

3 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
सर्बिया की मॉडल नतालिया स्केकिच ने आगे कहा, मैं उन लोगों के काम से परिचित थी और वे अच्छे लोग थे। जब उसने मुझसे डेट पर चलने के लिया तो मैंने सोचा ये बिजनेस से सम्बंधित काम है। जैसे बातचीत आगे बढ़ी तो मुझे लगा उसका मेरे जीवन से कुछ लेना देना नहीं है। मॉडल ने कहा, वह उस समय सन्न रह गई जब उस व्यक्ति ने मुझसे नोवाक जोकोविच को फंसाने और फिल्म बनाने के लिए 60,000 यूरो देने का ऑफर दिया जिसे वह रिकॉर्ड करना चाहता है। इस काम के बदले उस व्यक्ति ने मुझे मनपसंद जगह पर छुट्टियां बिताने का ऑफर दिया।

4 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
मैंने सोचा कि ये हिडन कैमरा होगा। जब उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मुझे नोवाक जोकोविच को सिड्यूस और रिकॉर्ड करना होगा। उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि इस काम के लिए मुझे 60,000 यूरो मिल सकते हैं और अपनी पसंद की जगह छुट्टियां बिताने जा सकती हूं।
विज्ञापन

5 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
नतालिया स्केकिच के मुताबिक, मैं उसकी बातों पर हंस दी, ये उम्मीद करते हुए कि वह मुझसे मजाक कर रहा है। लेकिन वह व्यक्ति इस काम को लेकर काफी गंभीर था, लेकिन मुझे बुरा लगा और अपने आपको अपमानित महसूस किया।
विज्ञापन

6 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
सर्बियन मॉडल ने कहा कि मैंने उसका ऑफर ठुकरा दिया और वहीं चल दी। मैं उस व्यक्ति को मारना चाहती थी लेकिन वह सार्वजनिक जगह थी। नतालिया ने कहा कि उन्हें जोकोविच की छवि बिगाड़ने के लिए ऑफर दिया गया जिससे मैं हैरान थी। 
विज्ञापन

7 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
स्केकिच ने कहा कि मैंने अपनी चीजें उठाईं और वहां से चल दी। मुझे भरोसा है कि वह इनसान जो ये काम कराना चाहता है उसे कोई दूसरी लड़की नहीं मिली होगी।  क्योंकि ये अच्छा काम नहीं है। नोवाक जोकोविच हमारे सबसे अच्छे एंबेसडर हैं। वह एक शानदार इनसान और पारिवारिक व्यक्ति हैं। पैसे के लिए उनकी कोई छवि बिगाड़े ये बिल्कुल अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
नतालिया स्केकिच - फोटो : instagram@natalijaa55
नोवाक जोकोविच की बात अगर की जाए तो वह इस समय दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी हैं। मौजूदा समय में टेनिस कोर्ट पर उनका जादू बरकार है। सात साल पहले उन्होंने जेलेना से शादी की और उनके दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें