फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री राठौड़ ने '5 मिनट और' चैलेंज लॉन्च किया, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Wed, 09 Jan 2019 02:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rajyavardhan rathore
विज्ञापन

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेलो इंडिया मुहिम के अंतर्गत '5 मिनटऔर' चैलेंज लॉन्च किया और इस दौरान दोनों हाथों से टेबल टेनिस भी खेला। ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले राठौड़ ने साथ ही भारत के शीर्ष खिलाड़ियों और कलाकारों से बचपन की वो बातें साझा करने का अनुरोध किया जब वे अपने माता-पिता से पांच मिनट अतिरिक्त खेलने देने की मांग करते थे।

विज्ञापन


उन्होंने बचपन की यादें साझा करने के लिए विराट कोहली, साइना नेहवाल, दीपिका पादुकोण और सलमान खान को टैग किया। राठौड़ ने ट्विटर पर वीडियो संदेश में कहा, 'याद कीजिए, जब हम बचपन में खेलते थे तो उसी समय हमारे माता-पिता हमें होमवर्क के बारे में याद दिलाते थे और हम कहते थे, 'बस पांच मिनट और'।'

उन्होंने कहा, 'तब हमारे लिए बोलने के लिए कोई नहीं होता था, लेकिन अब हम बोल सकते हैं। इसलिए क्यों न हम सभी देश के सभी बच्चों के लिए बोलें और कहें 'उन्हें खेलने दीजिए', पांच मिनट और खेलो इंडिया। क्यों नहीं आप अपनी पांच मिनट और की कहानी साझा करते।' वर्ष 2017 में राठौड़ ने वर्कआउट का वीडियो साझा कर खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों को चुनौती दी थी। खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2019 अधिकारिक रूप से बुधवार को पुणे में शुरू होंगे।
विज्ञापन


इन खेलों में चैम्पियन निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी, विश्व कैडेट चैम्पियन पहलवान अंशु और सोनम, ओलंपियन एथलीट जिस्ना मैथ्यू, युवा ओलपिक खेलों के स्वर्ण पदकधारी भारोत्तोलक जेरेमी लालिरनुगा, उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी महक जैन और स्टार तैराक श्रीहरि नटराज भाग लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें