फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: ओलंपिक खिलाड़ियों की तरह ही पैरा एथलीट्स से भी मिलेंगे पीएम मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

Sun, 05 Sep 2021 05:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ़ हो रही है। प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति तक, हर कोई खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस मौके पर सभी की सराहना की।
विज्ञापन
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों का समापन आज हो गया है। 12 दिन के इस टूर्नामेंट में दुनियाभर से 4000 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से इस बार रिकॉर्ड 54 एथलीट्स ने इन खेलों में हिस्सा लिया था। भारत के लिए इस बार के पैरा खेल बेहद यादगार साबित हुए। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार पदकों की संख्या में ना सिर्फ बढ़ोतरी की बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए। आखिरी दिन यानी आज भी भारत ने एक स्वर्ण पदक समेत दो मैडल्स जीते। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या भी 19 पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


भारत के ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ़ हो रही है। प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति तक, हर कोई खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस मौके पर सभी की सराहना की। ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले दोनों मेडलिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं 2016 की मेडल्स टैली देख रहा था। उस समय भारत से सिर्फ 19 खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में हिस्सा लिया था। लेकिन आज हमनें पैरालंपिक में 19 पदक जीते हैं। हमारी पदकों की संख्या पांच गुना बढ़ी है।'



ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक खिलाड़ियों की तरह ही पैरालंपिक खिलाड़ियों की मेजबानी भी करेंगे और उनसे मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें