फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: भारतीय पैरा एथलीटों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव

Thu, 09 Sep 2021 02:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से अपने अनुभव साझा किए। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते थे। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक में भाग ले चुके भारतीय एथलीटों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से पैरालंपिक के अनुभव भी साझा किए। हाल ही में संपन्न हुए इऩ खेलों में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने कमाल करते हुए 19 पदक जीते जिनमें पांच स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। पैरालंपिक खेलों में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। 

विज्ञापन




टोक्यो पैरालंपिक में जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते उनमें अवनि लेखरा, सिंहराज अडाना, सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, भाविना पटेल, निषाद कुमार देवेंद्र झाझरिया, योगेश कथुनिया, मरियप्पन थंगवेलु, प्रवीण कुमार, सुहास यतिराज, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, हरविंदर सिंह और मनोज सरकार शामिल हैं। भारत की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक में 54 सदस्यीय दल ने भाग लिया जिसने 9 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की। 

रजत पदक विजेता सुहास यतिराज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

- फोटो : twitter@ANI
टोक्यो पैरालंपिक में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स की एसएल-4 स्पर्धा में रजत पदक जीता था। 

कृष्णा नागर व अन्य खिलाड़ियों के साथ बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स एसएच-6 स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 

 

पलक कोहली से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
टोक्यो पैरालंपिक में पलक कोहली भले ही पदक न जीत पाई हों लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबसे प्रभावित किया। 

पॉवर लिफ्टर सकीना खतून से बात करे पीएम मोदी - फोटो : twitter@ANI
टोक्यो पैरालंपिक में सकीना खातून भी पदक जीतने से चूक गईं लेकिन उन्होंने पॉवरलिफ्टिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

देवेंद्र झाझरिया से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
देवेंद्र झाझरिया ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा एफ-46 में रजत पदक जीतकर  इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में अब तक तीन पदक जीत चुके है। इससे पहले उन्होंने एथेंस ओलंपिक और लंदन ओलंपिक के दौरान स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें