रियो ओलंपिक में भारत की ओर से 117 खिलाड़ी पदक के लिए उतरे लेकिन हाथ आए सिर्फ 2 पदक, वहीं एक देश ऐसा भी है जिसके 32 एथलीट्स ने ओलंपिक में हिस्सा लिया और 7 पदक जीत लिए।
भारत की ओर से जिन 2 खिलाड़ियों ने पदक जीते उन्हें करोड़ों रुपए नकद इनाम के रूप में मिल रहे हैं और जो खाली हाथ लौटे उनका भी देशभर में सम्मान हो रहा है लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां खिलाड़ी रियो से घर पहुंचने में डर रहे हैं क्योंकि जो खिलाड़ी खाली हाथ लौट रहे हैं उन्हें सजा मिलनी तय है।
दूसरी ओर, रियो में भारत के प्रदर्शन की तुलना करें तो उस देश के रिजल्ट को काफी शानदार कहा जा सकता है। लेकिन खबर है कि उस देश के सर्वेच्च नेता को अपने खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन रास नहीं आया और खिलाड़ियों को इस 'खराब' प्रदर्शन के लिए सजा भी सुनाई जा सकती है।
यहां बात हो रही है उत्तर कोरिया की। इस देश के तानाशाह हैं किम जोंग-उन जो पिछले हफ्ते रियो में संपन्न हुए ओलंपिक गेम्स में अपने देश के खिलाड़ियों के खेल से खुश नहीं हैं।
तानाशाह किम की उम्मीद से कम पदक जीते हैं उत्तर कोरिया ने
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन
- फोटो : getty images
फाइनेंसियल एक्सप्रेस के अनुसार, तानाशाह किम जोंग उन के देश के खिलाड़ियों ने 7 पदक जीते जरूर लेकिन यह उनके आकलन के आधार पर काफी कम है। उत्तर कोरिया से आ रही रिपोर्ट के अनुसार एथलीट्स इसके लिए तानाशाह से बड़ी सजा भी पा सकते हैं।
तानाशाह किम को उम्मीद थी कि उनके देश के खिलाड़ी 5 स्वर्ण पदक समेत 12 पदक के साथ स्वदेश लौटेंगे। इस कोरियाई देश से कुल 31 एथलीट्स ब्राजील गए थे जिसमें से खिलाड़ियों ने देश के लिए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।
अब खबर है कि तानाशाह किम को अपने खिलाड़ियों से पिछले ओलंपिक (लंदन, 2012) से ज्यादा मेडल इस जीतने की आस थी जो पूरी नहीं हुई और इससे वह काफी खफा हैं। लंदन में कोरियाई खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते थे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उत्तर कोरिया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रियो में इसलिए भी गिरा क्योंकि उन पर शानदार खेल दिखाने का काफी दबाव था।
खिलाड़ियों को सजा के तौर पर कोयला खदान भी भेजा जा सकता है
- फोटो : Reuters
साथ ही कुछ कोरियाई खिलाड़ी इसलिए भी डरे हुए थे कि अगर उनका प्रदर्शन खराब रहा तो घर लौटने पर उनको खराब स्तर के घर में शिफ्ट करा दिया जाएगा।
इसके अलावा इन एथलीट्स को सजा के तौर पर कोयला खदानों में काम करने के लिए भेजा जा सकता है। वहीं इन्हें खराब क्वालिटी के खाना खाने को मजबूर किया जाएगा।
लेकिन खराब खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को कड़ी सजाओं के विपरीत तानाशाह रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से सम्मानित भी करेंगे।
तानाशाह किम पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शानदार घर, बेहतर राशन, कार और ढेरों शानदार गिफ्ट देकर सम्मानित करेंगे।
विगत में यह खबर भी आई थी कि जो एथलीट अपने खेल में सुधान नहीं लाते उनसे तानाशाह बहुत बुरा व्यवहार करते हैं।
2010 में फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के हाथों इस कोरियाई टीम के 7-0 से हारने पर खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन लिया था। कई खिलाड़ियों और कोच को फिर से पढ़ने के लिए भेज दिया गया था। जबकि कुछ तो सजा के तौर पर खदानों में काम करने की सजा सुनाई गई थी।
साथ ही यह खबर भी आई थी कि जिन खिलाड़ियों को खदान में काम करने भेजा गया था उन्हें एक या दो साल से पहले वापस नहीं लौटने की सजा भी सुनाई गई थी।
24 खिलाड़ी नहीं जीत सके हैं पदक, अब मिल सकती है सजी
रियो ओलंपिक
- फोटो : rio2016.com
अब रियो ओलंपिक में 31 में से 24 एथलीट्स कोई भी पदक जीतने से नाकाम हो गए हैं। अब उन्हें स्वदेश लौटने पर इस तरह की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि राजधानी प्योंगयांग से एक अनाधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, स्वदेश लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जो लोग पदक नहीं जीत सके हैं उन्हें किसी तरह की कोई सजा नहीं दी जाएगी।