फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को झटका, नीरज गोयत को नहीं मिला रियो का टिकट

Sat, 09 Jul 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक के लिए भारत को मुक्केबाजी में तगड़ा झटका लगा है। पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत आखिरी उम्मीद थे रियो के लिए लेकिन वह भी मौका चूक गए। 
विज्ञापन


डब्ल्यूबीसी एशियाई चैंपियन नीरज गोयत (69 भारवर्ग) रियो ओलंपिक का टिकट पाने में विफल रहे। उनके टिकट पाने से चूकने के बाद अब सिर्फ 3 भारतीय मुक्केबाज रियो जा सकेंगे।

वेनेजुएला में चल रहे ओलंपिक क्वालीफायर्स में बाक्स ऑफ मुकाबले में 24 साल के नीरज को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले सेमीफाइनल में नीरज को जर्मन के एरेजिक ने हराया था।
विज्ञापन


इस भारवर्ग से तीसरे क्वालीफायर्स तय करने के लिए नीरज की स्पेन के सिसोखो से भिड़ंत हुई थी जिसमें वह हार गए। इससे पहले गौरव बिधूड़ी (52) और दिलबाग सिंह (81 भारवर्ग) पहले ही दौर में बाहर हो गए थे।

अब रियो ओलंपिक में भारत के तीन ही मुक्केबाज भाग लेंगे जिनमें शिवा थापा (56), मनोज कुमार (64) और विकास कृष्ण (75) शामिल हैं और ये तीनों ही अमेच्योर मुक्केबाज हैं। जबकि पिछले ओलंपिक (लंदन) में भारत के 8 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


वेनेजुएला में ओलंपिक क्वालीफायर्स से 26 मुक्केबाजों को ओलंपिक का टिकट मिलेगा, जिसमें हैवीवेट (91 किग्रा) और सुपर हैवीवेट (91+ किग्रा) को छोड़कर हर भारवर्ग से शीर्ष 3 पर रहने वाले मुक्केबाजों को रियो जाने का मौका मिलेगा। जबकि हैवीवेट और सुपर हैवीवेट से सिर्फ विजेता को ही रियो का टिकट दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें