फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Awards 2021: प्रमोद भगत समेत चार खिलाड़ियों के लिए खेल रत्न की सिफारिश, सुमित-अवनि अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार

Sat, 18 Sep 2021 04:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक खेलों के कई मेडलिस्ट के नाम खेल पुरुस्कारों के लिए भेजे गए हैं। इनमें निशानेबाज मनीष नरवाल, ऊंची कूद एथलीट शरद कुमार, पैरा शटलर प्रमोद भगत और भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नाम किए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत के लिए इस बार के पैरालंपिक खेल ऐतिहासिक और यादगार बन गए। भारत को पांच गोल्ड समेत रिकॉर्ड 19 पदक प्राप्त हुए। अब पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कई मेडलिस्ट के नाम खेल पुरुस्कारों के लिए भेजे गए हैं। इनमें निशानेबाज मनीष नरवाल, ऊंची कूद एथलीट शरद कुमार, पैरा शटलर प्रमोद भगत और भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नाम किए गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने हालिया पैरालंपिक खेलों में अपने-अपने स्पर्धा में पदक जीते हैं। 

विज्ञापन


पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस मौके समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'अवॉर्ड मिलने से खिलाड़ी 2024 पैरालंपिक खेलों में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। हमारे खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में शानदार खेल दिखाया और देश को गर्वान्वित किया। ये अवॉर्ड उन्हें अगले खेलों के लिए और जोर लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। 

दीपा ने आगे कहा कि भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल और महिला निशानेबाज अवनि लेखरा के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, 'इस बार सुमित और अवनि को अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है, दोनों ने अपने पदक से देश को गर्वान्वित किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुमित और अवनि दोनों ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीते थे। अवनि ने गोल्ड के अलावा कांस्य पदक भी अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें