फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 3000 मीटर में पारुल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, महिलाओं की स्टीपलचेज में जीता दूसरा गोल्ड

Fri, 17 Sep 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारंगल

सार

National Open Athletics Championships: पारुल ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में महाराष्ट्र की कोमल चंद्रकांत जगदाले (9:51.03 सेकंड) को हराकर अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
पारुल चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के वारंगल में चल रही 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगित में रेलवे की पारुल चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन किया। पारुल ने शुक्रवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में महाराष्ट्र की कोमल चंद्रकांत जगदाले (9:51.03 सेकंड) को हराकर अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। पारुल ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9:51.01 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


वहीं, इस इवेंट में तीसरे स्थान पर रेलवे की ही प्रीति लांबा रहीं। उन्होंने 10:22.45 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में शंकर लाल स्वामी ने 8:46.05 सेकंड के साथ गोल्ड जीता। बता दें कि इससे पहले पारुल ने 5000 मीटर दौड़ (15:59.69 सेकंड) में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने फाइनल में महाराष्ट्र की कोमल को पीछे छोड़ दिया था। कोमल 16.01.43 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

रेलवे 'बी' टीम की ऐश्वर्या ने महिलाओं की ऊंची कूद का खिताब 6.62 मीटर की छलांग के साथ जीता। इस प्रदर्शन के साथ वह देश की शीर्ष ऊंची कूद खिलाड़ियों में शामिल हो गईं। इस स्पर्धा में तमिलनाडु की शीरीन अब्दुल गफूर (6.62 मीटर) दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 4x400 मिश्रित रिले में तमिलनाडु की टीम ने नया मीट रिकॉर्ड कायम किया। टी संतोष कुमार, आई धिव्या, आर विथ्या रामराज और पी अभिमन्यु ने 3:26.22 सेकंड का समय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें