फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: रोहित ने गत विजेता को हराकर जीता गोल्ड, शिवा समेत नौ खिलाड़ियों को मिला विश्व चैंपियनशिप का टिकट

Tue, 21 Sep 2021 08:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेल्लारी

सार

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रोहित मोर ने पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में मोहम्मद हुसामुद्दीन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। रोहित के अलावा स्टार मुक्केबाज शिवा थापा और संजीत ने भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
shiva thapa - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रोहित मोर ने गत विजेता हुसामुद्दीन को हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया है। रोहित ने पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में मोहम्मद हुसामुद्दीन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। रोहित के अलावा स्टार मुक्केबाज शिवा थापा और संजीत ने भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन


इंस्पायर इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स में खेले गए अन्य मुकाबलों में दीपक कुमार (51 किग्रा), आकाश (54 किग्रा), सुमित (75 किग्रा), सचिन कुमार (80 किग्रा), लक्ष्य (86 किग्रा) और नरेंद्र (+92 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर एसएससीबी के दबदबे को कायम रखा। 

गोल्ड मेडल के साथ ही सभी विजेताओं ने विश्व चैंपियनशिप के लिए अपना टिकट भी पक्का कर लिया। ये सभी सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवा को छोड़कर बाकी के सभी मुक्केबाज पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे। 
विज्ञापन

 

बात करें राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तो एसएससीबी ने यहां आठ गोल्ड मेडल समेत 12 पदक जीते और अपने टीम चैंपियनशिप के ख़िताब का बचाव किया। इसके अलावा रेलवे ने दो गोल्ड समेत सात मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर रही। 
 

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेठ मुक्केबाज घोषित किया गया।  

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से एक साल बाद आयोजित इस चैंपियनशिप में इस बार 35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न बोर्ड से 400 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें