फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध झेलने वाले पहलवान नरसिंह यादव कोरोना पॉजिटिव

Sat, 28 Nov 2020 09:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरसिंह यादव
विज्ञापन

डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे पहलवान नरसिंह यादव को शनिवार को ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत सिंह के साथ कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन


नरसिंह को चार साल बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए12 से 18 दिसंबर तक बेलग्रेड में व्यक्तिगत विश्व कप में भाग लेना था जिसमें उन्हें जितेंदर किन्हा की जगह 74 किग्रा वर्ग में शामिल किया गया था। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान में कहा कि नरसिंह (74 किग्रा वजन वर्ग) इस साल अगस्त में फिर से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने योग्य हो गए थे। उनमें और गुरप्रीत (77 किग्रा) दोनों को कोई लक्षण नहीं है। इन दोनों के अलावा फिजियोथेरेपिस्ट विशाल राय को भी इस खतरनाक वायरस का पॉजिटिव पाया गया है। 

साई ने कहा, 'तीनों में कोई लक्षण नहीं है और इन्हें एहतियाती उपाय के तहत सोनीपत के भगवान महावीर दास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' इसमें कहा गया, 'पहलवान दिवाली ब्रेक के बाद साई सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़े और पृथकवास में थे। साई द्वारा बनाई गई मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत उनका छठे दिन यानी शुक्रवार 27 नवंबर को परीक्षण कराना था और उनकी रिपोर्ट आज आई है।' सितंबर में तीन सीनियर पुरूष पहलवान - दीपक पूनिया (86 किग्रा), नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को शिविर में जुड़ने के बाद वायरस का पॉजिटिव पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें