फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ओपन: घरेलू सरजमीं पर 51 किग्रा में पदार्पण करेंगी मैरीकॉम

Mon, 13 May 2019 11:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैरीकॉम - फोटो : file photo
विज्ञापन

लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एमसी मैरीकॉम 20 से 24 मई के बीच गुवाहाटी में होने वाले दूसरे इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट में घरेलू सरजमीं पर 51 किग्रा में पदार्पण करेगी। ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं और ऐसे में इंडिया ओपन में भारत के 35 पुरूष और 37 महिला मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। इस 70 हजार डॉलर इनामी टूर्नमेंट में 16 देशों के लगभग 200 मुक्केबाज भाग लेंगे। 

विज्ञापन


मैरीकॉम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के सिलसिले में पिछले महीने एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था। पिछली बार गोल्ड जीतने वालीं मैरीकॉम ने कहा, 'मैं 51 किग्रा में अच्छी तैयारी कर रही हूं। मुझे इस वर्ग में प्रतिस्पर्धा का अहसास जर्मनी में हुआ। मैं इस टूर्नमेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले खुद को परखने के लिए तैयार हूं।' 

उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि यह प्रतियोगिता इस बार पूर्वोत्तर में आयोजित की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि इससे युवाओं को हमें खेलते हुए देखकर प्रेरणा मिलेगी।' ओलिंपिक के लिए भार वर्गों में बदलाव के कारण कुछ भारतीय मुक्केबाजों ने अपने भार वर्ग भी बदल दिए हैं। इनमें मैरीकॉम के अलावा पूजा रानी भी शामिल हैं जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में 81 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 
विज्ञापन


पूजा फिर से अपने मूल भार वर्ग 75 किग्रा में अपना भाग्य आजमाएंगी। पुरुष वर्ग में अमित पंघाल (52 किग्रा) अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे जबकि शिव थापा (60 किग्रा) अपने घरेलू दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें