फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: आखिरी मिनट में इसाक ने पेनाल्टी को गोल में बदला, रियल सोसियाड की 1-0 से जीत

Tue, 05 Apr 2022 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलेक्जेंडर इसाक ने अंतिम सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले पेनाल्टी को गोल में बदलकर रियल सोसिडाड को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एस्पेनयोल पर 1-0 से जीत दिलाई। इसाक ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में यह गोल किया।
विज्ञापन
एलेक्जेंडर इसाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलेक्जेंडर इसाक ने अंतिम सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले पेनाल्टी को गोल में बदलकर रियल सोसिडाड को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एस्पेनयोल पर 1-0 से जीत दिलाई। इसाक ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में यह गोल किया। सोसिडाड ने पिछले छह मैचों में चौथी जीत दर्ज की। इससे वह अगले सत्र में यूरोपीय टूर्नामेंटों में जगह सुरक्षित करने के करीब भी पहुंच गया है। 
विज्ञापन


सोसिडाड के अब 30 मैचों में 51 अंक हो गए हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। वह पांचवें स्थान की टीम रियल बेटिस से दो अंक तथा सेविला, एटलेटिको मैड्रिड और बार्सिलोना से छह अंक पीछे है। इन सभी के समान 57 अंक हैं। रियल मैड्रिड 12 अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर है।

इससे पहले बार्सिलोना ने रोमांचक मुकाबले में सेविला को हराया था। टीम के लिए युवा स्टार पेड्री ने गोल किया था। वेलेंसिया और कादिज के बीच खेला गया मैच ड्रॉ पर छूटा था। ग्रेनाडा और रायो वालेकानो के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर रहा था। वहीं, रियाल बेटिस ने ओसासुना को 4-1 से हराया था। एटलेटिक क्लब ने एल्चे के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें