फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना तय, खेल मंत्री रिजिजू ने बढ़ाया हौसला, बोले- दिल छोटा न करें

Wed, 30 Jun 2021 04:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें।
विज्ञापन
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना लगभग तय है। इस कड़ी में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'इंजरी होना एथलीट के जीवन का हिस्सा है। हिमा टोक्यो ओलंपिक में न शामिल होने की वजह से हिम्मत न हारें। 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी करें!' 

विज्ञापन

 

बता दें कि मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी। बीते शनिवार को वह 100 मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गईं थीं। इसके अलावा महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी, जिसका वह हिस्सा हैं। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर रहीं। बता दें कि विश्व एथलेटिक्स गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की सूची प्रकाशित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें