फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: जिमनास्ट ओसियाना को खेलो इंडिया से काफी उम्मीदें, कहा- इससे ओलंपिक का सपना होगा पूरा

Sun, 21 Jan 2024 08:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारत ने आगामी पेरिस खेलों के लिए जिमनास्टिक में कोई ओलंपिक कोटा नहीं हासिल किया है। विश्व कप और एशियाई चैम्पियनशिप में ही दो मौके बचे हैं जिससे जिमनास्ट कोटा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
रीना थॉमस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली तमिलनाडु की जिमनास्ट ओसियाना रीना थॉमस को यहां चल रहे खेलो इंडिया युवा खेलों में खुद के प्रदर्शन में सुधार करने और राज्य के पदकों की संख्या में इजाफा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में भुवनेश्वर में 14 साल की ओसियाना ने बैलेंस बीम स्पर्धा में तमिलनाडु को पहला जूनियर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अगर मैं इस मंच पर कोई नकद पुरस्कार जीतूंगी तो उसे ओलंपिक सपना पूरा करने के लिए अपनी ट्रेनिंग में लगाया जा सकता है। ’

भारत ने आगामी पेरिस खेलों के लिए जिमनास्टिक में कोई ओलंपिक कोटा नहीं हासिल किया है। विश्व कप और एशियाई चैम्पियनशिप में ही दो मौके बचे हैं जिससे जिमनास्ट कोटा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें