मुंडा पहले से ही तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रहे हैं। जस्टिस प्रमोद कोहली की अगुवाई में चुनाव हुए, जबकि आईओए के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव पर्यवेक्षक की भूमिका में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भारतीय तीरंदाजी संघ का एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया। यमुना स्पोट्र्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को हुए चुनाव में मुंडा सर्वसम्मति से चुने गए। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को महासचिव चुना गया। भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
मुंडा पहले से ही तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रहे हैं। जस्टिस प्रमोद कोहली की अगुवाई में चुनाव हुए, जबकि आईओए के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव पर्यवेक्षक की भूमिका में शामिल हुए। मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी में अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उनकी कोशिश रहेगी कि अपने इस कार्यकाल में इन कार्यों को पूरा करें। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संघ जल्द ही खेल को बढ़ावा देने के लिए समितियों का गठन करेगा।