फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: सिमरन-विपाशा सेमीफाइनल में, यश-पाटिल और अनिरुद्ध ब्रॉन्ज के लिए भिड़ेंगे

Wed, 18 Aug 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस)

सार

सिमरन ने अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टरफाइनल में चित कर दिया। वहीं, बिपाशा ने 76 किग्रा भारवर्ग में कजाखस्तान की दिलनाज मुल्किनोवा को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
युवा महिला पहलवान सिमरन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की युवा पहलवान सिमरन ने महिलाओं के 50 किग्रावर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिमरन ने अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टरफाइनल में चित कर दिया। इससे पहले सिमरन ने रोमानिया की जॉर्जियाना लाविनिया एंटुका को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। वहीं, बिपाशा ने 76 किग्रा भारवर्ग में कजाखस्तान की दिलनाज मुल्किनोवा को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन


उधर, पुरुषों की फ्रीस्टाइल इवेंट में यश (74 किग्रा) ने आर्मेनिया के अर्मेन मुसिकयां को 9-2 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई। पृथ्वीराज पाटिल (92 किग्रा) और अनिरुद्ध (125 किग्रा) भी कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंच गए। पाटिल ने उजबेकिस्तान के मुहम्मदरसूल रखिमोव को जबकि अनिरुद्ध ने हंगरी के साबा उबोर्नयाक को हराया। वहीं, सीतो (55 किग्रा ), कुसुम (59 किग्रा) और आरजू (68 किग्रा) को  क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें