फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव मिल्खा सिंह: भारत के स्टार खिलाड़ी को मिला बड़ा सम्मान, दुबई का 10 साल का गोल्डन वीजा पाने वाले पहले गोल्फर बने

Wed, 08 Sep 2021 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा दिया गया है। 
विज्ञापन
जीव मिल्खा सिंह - फोटो : twitter@JeevMilkhaSingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह की साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह दुबई का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले पेशेवर गोल्फर बन गए हैं। जीव मिल्खा को खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा दिया गया है। 

विज्ञापन


जीव का दुबई से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने यहां कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है और जीत हासिल की है, उनके इस शहर में कई मित्र हैं। जीव ने विज्ञप्ति में कहा, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दुबई सरकार ने गोल्डन वीजा के लिए मेरे नाम पर विचार किया और मैं यहां और अधिक विशेष स्मृतियां बनाने के लिए उत्सुक हूं।’



यूरोपीय टूर पर चार, जापान गोल्फ टूर पर चार और एशियाई टूर पर छह खिताब जीतने वाले 49 वर्षीय जीव को एलीट पेशेवर खिलाड़ी होने के लिए 10 साल का ‘गोल्ड कार्ड’ दिया गया है। जीव ने कहा, ‘यह बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे लगता है कि मैं पहली बार 1993 में दुबई आया था और मैंने यहां बिताए हर पल का लुत्फ उठाया।’
विज्ञापन


बता दें कि यूएई सरकार ने 2019 में गोल्डन वीजा शुरू किया था जिसके लिए निवेशक (न्यूनतम एक करोड़ संयुक्त अरब अमीरात दरहम), उद्योगपति के अलावा पेशेवर, विज्ञान और खेल जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। 

मिल्खा से पहले जिन खिलाड़ियों को दुबई ने गोल्डन वीजा दिया है उनमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पॉल पोग्बा, रोबर्टो कार्लोस, लुइस फिगो और रोमेलु लोकाकू, टेनिस सुपर स्टार नोवाक जोकोविच, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शामिल हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और संजय दत्त को भी यह वीजा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें