फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी वर्ल्ड कप: गनीमत सेखों और अंगद की जोड़ी ने स्कीट में जीता गोल्ड

Wed, 24 Mar 2021 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गनीमत सेखोन और अंगद बाजवा - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

नई दिल्ली में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। पांचवें दिन भी भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल आ गया। डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भारत की तरफ से अंगदवीर सिंह बाजवा और गनीमत सेखों की जोड़ी ने स्कीट मिश्रित स्पर्धा में अचूक निशाना लगाया और पहला स्थान हासिल किया। मंगलवार को फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को 33-29 से हराया। इस मेडल के साथ ही भारत के खाते में अब कुल सात स्वर्ण पदक हो गए हैं।

 
विज्ञापन

कांस्य पदक के मुकाबले में मेराज और पारिनाज धालीवाल की जोड़ी को कतर के हमद राशिद व रीम अल शमरानी के हाथों 31-32 से हार मिली। अंगद-गनीमत ने फाइनल में धीमी शुरुआत की और 10-11 से पिछड़ने के बाद दोनों ने पहले 16-16 की बराबरी की फिर 23-20 की बढ़त बना ली जो अंतिम सीरीज में 33-29 पर स्वर्ण के रूप में खत्म हुई। मेराज और पारिनाज अंतिम सीरीज से पहले 28-28 की बराबरी पर थे, लेकिन पारिनाज का एक निशाना भटक गया और कतर के सभी निशाने लक्ष्य पर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें