भारतीय पैरा एथलीट सुर्वणा राज को हाल ही में रेलवे ने ऊपरी बर्थ दी। इसके अलावा उनके साथ खराब बर्ताव भी किया गया। जिसके चलते सुवर्णा काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि वह रेल मंत्री से मिलकर अपनी शिकायत करना चाहती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एशियाई खेलों सहित कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुकीं व्हीलचेयर पैरा एथलीट सुवर्णा राज रेल यात्रा के कारण ऊपरी बर्थ दिए जाने से नाराज हैं और वह इस बाबत रेलवे मंत्री से मिलकर अपना शिकवा जाहिर करना चाहती हैं।
विज्ञापन
बचपन में पोलिया की शिकार सुवर्णा को बुधवार को दिल्ली से नागपुर की यात्रा के दौरान परेशानी उठानी पड़ी। दिव्यांग कोटे से टिकट बुक कराने के बावजूद उन्हें ऊपरी बर्थ दी गई। हालांकि एक सीनियर सिटीजन ने उनसे अपनी सीट बदल ली।
इससे पहले 2017 में भी उन्हें एक बार ऊपरी बर्थ दी गई थी। यही नहीं पुलिसकर्मियों ने मुख्य द्वार तक टैक्सी को नहीं जाने दिया और ई रिक्शा वालों ने प्लेटफार्म तक ले जाने के लिए उनसे तय से अधिक पैसे वसूले और दुर्व्यवहार भी किया। उनका कहना है कि दिव्यांगों की दिक्कतों को लेकर वह जागरूकता अभियान चलाएंगी।