फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बहरीन ओपन में चार पदक प्राप्त किए

Sat, 09 Feb 2019 05:27 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anargya manjunath
विज्ञापन

भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने मनामा में बहरीन जूनियर एवं कैडेट ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन


भारत ने कैडेट बालिका टीम स्पर्धा में तीन टीमें उतारी थीं जिन्होंने सभी तीनों पदक अपने नाम किए। भारत ए ने स्वर्ण, भारत बी ने रजत और भारत सी ने कांस्य पदक जीता। यशस्विनी घोरपाडे और काव्या श्री बासकर ने पहले सेमीफाइनल में मिस्र को हराया जबकि भारत ए ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत सी को पराजित किया।

फाइनल में सुहाना सैनी और अनरग्या मंजूनाथ की भारत ए टीम शुक्रवार की रात को हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत बी से मजबूत साबित हुई और उसने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका स्पर्धा राउंड रोबिन प्रारूप में खेली गयी।
विज्ञापन


मनुश्री पाटिल और स्वस्तिका घोष की भारतीय टीम ने तीन टीमों को शिकस्त दी लेकिन अंत में उसे चैम्पियन रही रूस से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय टीम ने सात अंक से रजत पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें