फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वॉलीबॉल का भविष्य हैं केरल के अजीत लाल

Sat, 09 Feb 2019 12:15 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ajith Lal
विज्ञापन

लीग का यह हफ्ता शानदार रहा। इससे यह झलक भी मिलती है कि आने वाले हफ्ते भी इसी तरह की दीवानगी से भरे होंगे। कोच्चि शहर में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। यहां मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों से जो प्रोत्साहन मिलता है, वो अनमोल है। मुझे बताया गया था कि भारत के इस हिस्से में वॉलीबॉल को बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन जो मैंने देखा, वो ये था कि यहां इस खेल के लिए सिर्फ प्यार नहीं, दीवानगी है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन


हमारी टीम कालीकट हीरोज इस माहौल को देखकर बेहद रोमांचित है। अब तक इस लीग में हमने जो कुछ भी हासिल किया, उसका श्रेय निश्चित रूप से इन प्रशंसकों को देना होगा। हालांकि हमारे इस सफर में हमारे सबसे मजबूत सिपाही हमारे खिलाड़ी हैं। मेरे हिसाब से इस लीग में सबसे प्रेरक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अजीत लाल ही रहे हैं। दो मैचों में 22 वर्षीय अजीत ने शानदार प्रदर्शन किया है।

कोर्ट में उनकी ऊर्जा देखने वालों को उत्साहित करती है और साथियों को प्रेरित करती है। वह केरल के ही हैं, इसलिए उन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार भी मिलता है। उनके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि उनका रोल काफी अहम है। वो इसकी गिरफ्त में आकर अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलते हैं। अगर वह खुद को हमेशा ऐसे ही रखते हैं, तो अजीत आने वाले वर्षों में भारतीय टीम के एक अहम आक्रामक खिलाड़ी साबित होंगे। 
विज्ञापन


इस लीग की समाप्ति तक भारतीय वॉलीबॉल प्रशंसकों के बीच अजीत एक जरूरी नाम बन जाएं, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। लेकिन आज एक अलग स्तर का खेल देखने को मिलने वाला है। ये इस लीग का सबसे ज्यादा खास खेल होगा। केरला डर्बी कोची ब्लू स्पाइकर्स से भिड़ेंगे। उन्होंने कुछ बेहद शानदार मैच खेले हैं और यू मुंबा वॉली पर 4-1 से जीत हासिल की है। जिस तरह उन्होंने अहमदाबाद डिफेंडर्स पर फतेह हासिल की है, वह भी अद्भुत है। 

लेकिन लीग में हमारा अब तक का सफर एक समान ही रहा है। हमने चेन्नई स्पार्टंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर यू मुंबा वॉली के खिलाफ भी जीत हासिल की। ऐसे में ये मैच धमाकेदार हो सकता है और भारत के वॉलीबॉल लवर्स के लिए शनिवार को उत्साह मनाने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

 
-पॉल लोटमैन (लेखक ओलंपिक विजेता हैं और कालीकट हीरोज के लिए खेलते हैं।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें