गौरतलब है कि ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट में भारत कभी मजबूत नहीं रहा, लेकिन इस बार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, 4x400 मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम पहली बार हिस्सा लेगी, जिसमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता मुहम्मद अनस पर दारोमदार रहेगा। बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में अनस तीसरे नंबर पर रहे थे। अनस के अलावा केटी इरफान ने भी उम्मीदों को परवान चढ़ाया। इरफान ने मार्च 2019 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। वहीं, धाविका दुती चंद अपने दूसरे ओलंपिक में दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ऐसी है एथलेटिक्स की पूरी टीम
1. केटी इरफान, पुरुष 20 किमी पैदल चाल
2. संदीप कुमार, पुरुष 20 किमी पैदल चाल
3. राहुल रोहिल्ला, पुरुष 20 किमी पैदल चाल
4. गुरप्रीत सिंह, पुरुष 50 किमी पैदल चाल
5. भावना जाट, महिला 20 किमी पैदल चाल
6. प्रियंका गोस्वामी, महिला 20 किमी पैदल चाल
7. अविनाश सबले, पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज
8. मुरली श्रीशंकर, पुरुष ऊंची कूद
9. एमपी जाबिर, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़
10. नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक
11. शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक
12. अन्नू रानी, महिला भाला फेंक
13. ताजिंदर सिंह तूर, पुरुष शॉटपुट
14. दुती चंद, महिला 100 व 200 मीटर दौड़
15. कमलप्रीत कौर, महिला डिस्कस थ्रो
16. सीमा पुनिया, महिला डिस्कस थ्रो
17. 4x400 मिक्स्ड दौड़
18. पुरुष 4x400 दौड़