फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला वन रेस : मैक्स वर्स्टाप्पेन ने सत्र की अंतिम रेस अबुधाबी ग्रां प्री में हासिल की पोल पोजीशन  

Sun, 12 Dec 2021 06:36 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

सार

फॉर्मूला वन के इस सत्र की अंतिम रेस अबुधाबी ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल करने के बाद अब मैक्स वर्स्टाप्पेन आज सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को शीर्ष से हटाने की कोशिश करेंगे।
 
विज्ञापन
मैक्स वर्स्टापेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्स वर्स्टाप्पेन ने क्वालिफाइंग में की गई गलती से उबरते हुए फॉर्मूला वन के इस सत्र की अंतिम रेस अबुधाबी ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल की। वर्स्टाप्पेन रविवार को सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को शीर्ष से हटाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


वर्स्टाप्पेन ने कार के टायर की हवा निकलने के बावजूद शनिवार को दूसरे क्वालिफाइंग ग्रुप में एक मिनट 22.109 सेकंड से पोल पोजीशन हासिल की। हैमिल्टन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के बावजूद .371 सेकंड धीमे रहे और वह मर्सीडिज के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी के बाद दूसरे स्थान से शुरुआत करेंगे। मैक्लारेन के लैंडो नौरिस तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें