फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज: आठ साल के धूत सबसे युवा रेटिंग वाले खिलाड़ी, यूरोपीय सर्किट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Sat, 11 Dec 2021 11:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जर्मनी और फ्रांस में प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण आठ वर्षीय अदवय धूत ने विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की हाल में जारी रेटिंग में भारत में अपनी श्रेणी की रैंकिंग में शीर्ष चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा शतरंज खिलाड़ी अदवय धूत ने हाल ही में यूरोपीय सर्किट में विभिन्न टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिससे वह देश में अपनी श्रेणी में सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जर्मनी और फ्रांस में प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण आठ वर्षीय धूत ने विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की हाल में जारी रेटिंग में भारत में अपनी श्रेणी की रैंकिंग में शीर्ष चार में प्रवेश किया।

विज्ञापन


तीसरी कक्षा के छात्र धूत दुनिया में सबसे कम उम्र के रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं। वह वर्तमान में 1337 ईएलओ रेटिंग के साथ महाराष्ट्र में शीर्ष स्थान पर हैं। धूत ने 174 खिलाड़ियों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में 1400 से अधिक ईएलओ रेटिंग वाले खिलाड़ियों को मात दी। धूत अगले साल सितंबर में वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जॉर्जिया जायेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें