फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: खेलो इंडिया पैरा गेम्स का शुभारंभ, खेल मंत्री बोले- भारत 2030 पैरा एशियाड में 200 पार पहुंचेगा

Tue, 12 Dec 2023 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्री ने कहा कि पैरा गेम्स से नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा हमें आने वाले पैरा एशियाई खेलों और पैरालंपिक में मिलेगा।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स का खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में रंगारंग अंदाज में उद्घाटन किया। खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया पैरा गेम्स की बदौलत भारत 2030 के एशियाई पैरा खेलों में दो सौ पदक जीत सकता है। इस बार के हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में भारत ने भारतीय पैरा खिलाडिय़ों ने 29 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 111 पदक जीते।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि पैरा गेम्स से नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा हमें आने वाले पैरा एशियाई खेलों और पैरालंपिक में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम पैरा एशियाड में 111 पदक जीत सकते हैं तो हम 2030 के पैरा एशियाड में 200 पदकों को भी पार कर सकते हैं।

276 स्वर्ण पदक दांव पर
खेल मंत्री ने इन खेलों की मशाल स्थापित करते हुए कहा कि पैरा गेम्स देश में खेलों की दिशा बदलने का अभियान साबित होंगे। खेल मंत्री को पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और पैरालंपिक का पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने खेलों की मशाल प्रदान की।
विज्ञापन


इन खेलों में 32 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबाल, पॉवरलिफ्टिंग, तीरंदाजी, निशानेबाजी में ये खिलाड़ी 276 स्वर्ण पदकों के लिए संघर्ष करेंगे। ये खेल राजधानी के जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें