फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Grand Prix II: दुती चंद ने 100 और हिमा दास ने 200 मीटर में मारी बाजी

Thu, 25 Feb 2021 10:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिमा और दुती
विज्ञापन

पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान में आयोजित भारतीय ग्रैंड प्रिक्स में दुती चंद ने गोल्ड मेडल जीता। ओडिशा की इस एथलीट ने 100 मीटर इवेंट में 11.44 सेकेंड समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वह 11.15 सेकेंड के मानक समय से ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद लगाये हैं। वह अपनी रैंकिंग के आधार पर भी तोक्यो ओलंपिक में 56 शुरूआत करने वाले एथलीट के तौर पर क्वालीफाई कर सकती हैं। वह इस समय विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन


भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने एक साल से ज्यादा समय बाद अपनी पहली प्रतिस्पर्धी रेस में भाग लेते हुए 23.31 का समय निकाला। असम की 21 साल की हिमा ने 200 मीटर दौड़ में जीत हासिल की। 400 मीटर में 2018 में विश्व जूनियर चैंपियन रहीं हिमा ने इससे पहले केवल तीन बार (2018 में दो बार और 2019 में एक बार) ही इससे कम समय में रेस जीती हैं। हिमा अभी तक आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं हैं और उन्होंने अगस्त 2019 में अपनी अंतिम प्रतिस्पर्धी रेस में हिस्सा लिया था।

कोविड-19 महामारी के बाद पूरा घरेलू कैलेंडर अस्त-व्यस्त हो गया और कोई भी भारतीय एथलीट विदेश में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सका। पुरूषों की 400 मीटर स्पर्धा में दिल्ली के अमोज जैकब ने 46 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से पहला स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर स्पर्धा में अरोकिया राजीव ने मोहम्मद अनस याहिया को पछाड़कर 21.24 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता। केरल के एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा और पुरूष शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनु रानी ने 61.22 के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें