फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टेबल टेनिस फेडरेशन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं मनिका बत्रा, केंद्र सरकार के वकील से मांगा गया जवाब

Mon, 20 Sep 2021 02:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन चैंपियनशिप में न शामिल करने के बाद मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाल ही में फेडरेशन ऩे उन्हें दोहा में होने वाली चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल नहीं किया था। । 
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ खड़ी हो चुकी हैं। मनिका ने एशियन चैंपियनशिप न चुने जाने के बाद टीटीएफआई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। उनकी इस याचिका पर केंद्र सरकार के वकील से दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले की जानकारी देने को भी कहा है। मनिका के इस मामले पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक से चल रहा है विवाद

मनिका बत्रा और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच टोक्यो ओलंपिक से विवाद चल रहा है। ओलंपिक में वह महिला टेबल टेनिस स्पर्धा के तीसरे राउंड में पहुंची थीं। वह यह करिश्मा करने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। बीते कुछ वर्षों में मनिका ने टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन फेडरेशन के साथ उनके रिश्तों में खटास रही। 

नेशनल कप में शामिल नहीं हुई थीं मनिका

टेबल टेनिस फेडरेशन ने हाल ही में एशियन चैंपियनशिप के लिेए टीम की घोषणा की थी। इस टीम में मनिका का नाम शामिल नहीं था। इस फैसले से वह काफी नाखुश थीं। इसलिए उन्होंने फेडरेशन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट जाने का फैसला किया और याचिका दायर की। वहीं इस मामले में फेडरेशन का कहना है कि मनिका ने सोनीपत में नेशनल कैंप में हिस्सा नहीं लिया था जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। फेडरेशन ने पहले ही आगाह किया था कि सभी खिलाड़ियों को कैंप में हिस्सा लेना अनिवार्य था। 
विज्ञापन


28 सितंबर से शुरू होगी एशियन चैपियनशिप

एशियन चैंपियनशिप का आयोजन इस बार दोहा में किया गया है। जिसकी शुरुआत 28 सितंबर से होगी। विश्व की 56वें नंबर की खिलाड़ी मनिका की गैरमौजूदगी में 97वीं रैंक की सुतीर्थ मुखर्जी महिला टीम की कमान संभालेंगी जबकि पुरुष टीम की कमान मानव ठक्कर के हाथ में होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें