दोनों ने फाइनल्स के लिए एक साथ क्वालिफाई
दीपिका और अतानु ने ग्वाटेमाला और पेरिस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के चलते फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। सूत्र बताते हैं कि दोनों हर हालत में फाइनल्स खेलने के लिए जाना चाहते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि साई ने अब तक फाइनल्स के लिए दीपिका, अतानु और अभिषेक वर्मा के खेलने के यात्रा, रहने के खर्च को अब तक मंजूरी नहीं दी है। हालांकि तीरंदाजी संघ ने तीनों को सरकारी खर्च पर भेजने के लिए कहा है। विश्व चैंपियनशिप 19 से 25 सितंबर और फाइनल्स 29 और 30 सितंबर को होना है।
दोनों शिविर में नहीं हैं शामिल
विश्व चैंपियनशिप केलिए टीम में चयनित होने के चलते दीपिका और अतानु सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में भी नहीं हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुष वर्ग में पार्थ सुशांत, आदित्य चौधरी, अतुल वर्मा और महिलाओं में कोमालिका बारी, अंकिता भकत, रिद्धि ने ट्रायल के जरिए जगह बनाई है। कंपाउंड में अभिषेक वर्मा, ऋषभ, संगमप्रीत बिसला महिलाओं में मुस्कान, ज्योति सुरेखा और प्रिया ने टीम में जगह बनाई है।