गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत के खाते में बहुत ज्यादा मेडल नहीं आए। कॉमनवेल्थ में छठे दिन भारत की शुरुआत हीना सिद्धू के गोल्ड मेडल से हुई। इसके अलावा पावरलिफ्टिंग में भारत के सचिन चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल पर जीता। छठे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के खाते में अब ग्यारह गोल्ड मेडल आ चुके हैं।