फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018 राउंड अप: तीसरे दिन भारत के खाते में आए दो गोल्ड, जानिए बाकी खेलों में कैसा रहा प्रदर्शन

Sat, 07 Apr 2018 11:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सतीश कुमार शिवालिंगम
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन तक भारत के खाते में 6 मेडल आ चुके हैं। बता दें कि भारत के खात में अभी तक सभी मेडल सिर्फ वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरे दिन सतीश शिवलिंगम और आरवी राहुल ने क्रमश: 77 क्रिगा और 85 किग्रा भार वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

विज्ञापन


इससे पहले भारत की महिला वेटलिफ्टर संजीता चानू ने 56 किग्रा और मीराबाई चानू ने 48 किग्रा में गोल्ड मेडल जीते थे, जबकि पी गुरुराजा ने 56 किग्रा में सिल्वर और दीपक लाथर ने 69 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम किया था। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा।

CWG 2018: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला बैडमिंटन जोड़ी, मलेशिया को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मॉउमा दास और मधुरिका पाटकर की जोड़ी ने वूमेंस डबल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की आई क्जिन टी और यिंग हो को 11-8, 10-12, 11-8, 11-7 से हराया। इसी के साथ भारतीय महिला जोड़ी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

CWG 2018: लॉन बॉल में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा, द. अफ्रीका को दी 18-17 से मात
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन लॉन बॉल में भारतीय पुरुष टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। चंदन सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की भारतीय टीम ने पांचवें राउंड में द. अफ्रीका के रूडी जैकब, मोर्गन मुव्हांगो और गेराल्ड बेकर की टीम को 18-17 से हराया।

CWG 2018: सतीश शिवलिंगम के लिए लगा बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति सहित कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

भारतीय वेटलिफ्टर सतीश कुमार शिवलिंगम ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 77 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

CWG 2018: तीसरे दिन भारत ने लगाया गोल्ड का 'चौका', वेंकट ने रचा इतिहास
भारत के वेटलिफ्टर वेंकट राहुल रगला ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन गोल्ड मेडल जीता। राहुल ने 85 किग्रा वर्ग में कुल 338 किग्रा का वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

CWG 2018: बैडमिंटन में भारत ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह, मॉरिशस को दी मात
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने बैडमिंटन की मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की ली है। गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए मॉरिशस को 3-0 से करारी मात दी।

CWG 2018: 7 सेकंड में पलटी बाजी, हॉकी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2-2 से रहा ड्रॉ
कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम और उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच का मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें