फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charleston Open: सबालेंका को हराकर अमांडा में क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, बेलिंडा बेनसिच ने मेडिसन कीज को हराया

Fri, 08 Apr 2022 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने शुरुआती सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए बेलारूस शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका को 3-6 6-4 6-3 से हराकर उलटफेर किया और चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अमांडा एनिसिमोवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने शुरुआती सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए बेलारूस शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका को 3-6 6-4 6-3 से हराकर उलटफेर किया और चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, अन्य उलटफेर भरे मुकाबलों में रूस की कैटरीना एलेक्सांद्रोवा और अमेरिका की कोको वांदेवेघे दोनों बृहस्पतिवार को वरीय प्रतिद्वंद्वियों पर जीत से अंतिम आठ में जगह बनाई। 
विज्ञापन


एलेक्सांद्रोवा ने चेक गणराज्य की तीसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा पर 6-3 6-1 से जबकि वांदेवेघे ने हमवतन और छठी वरीय जेसिका पेगुला पर 6-4 3-6 6-4 से जीत हासिल की। दूसरी वरीय स्पेन की पाउला बाडोसा ने अमेरिका की क्लेयर लियू के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद 3-6 7-6 (8) 6-1 से जीत दर्ज की। 

स्विट्जरलैंड की 10वीं वरीय और पिछली ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच ने अमेरिका की नौंवी वरीय मेडिसन कीज को 6-4 6-4 से शिकस्त दी। चौथी वरीय ओंस जाबेयूर ने बृहस्पतिवार को दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया क्योंकि बुधवार को खराब मौसम के कारण उनका एम्मा नावारो के खिलाफ मैच रुक गया था जिसे उन्होंने 6-3 5-2 से हराने के बाद रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगू को 6-3 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें