फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: भारतीय मुक्केबाज अभिषेक एलोर्डा कप के सेमीफाइनल में, कजाखस्तान के राखत को हराया

Wed, 15 May 2024 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना (कजाखस्तान)

सार

मंगलवार देर रात मनीषा (60 किग्रा) और मोनिका (81+ किग्रा) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए दो और पदक पक्के किए थे।
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : BFI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज अभिषेक यादव का एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बुधवार को कजाखस्तान के राखत सेतझान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 67 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने सेतझान को 5-0 से हराया। वहीं पवन बर्तवाल (54 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और दो अन्य भारतीय को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पवन कजाखस्तान के काबदेशोव तिमुर से 4-1 से हार गए, जबकि कविंदर उज्बेकिस्तान के मिराजबेक मिर्जाहालिलोव से नॉकआउट में हार गए। वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को कजाखस्तान के तेमिरजानोव सेरिक ने और हितेश (71 किग्राी) को असलानबेक शिमबर्गेनोव के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात मनीषा (60 किग्रा) और मोनिका (81+ किग्रा) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए दो और पदक पक्के किए। मनीषा और मोनिका के साथ मीनाक्षी (48 किग्रा), अनामिका (50 किग्रा), निकहत जरीन (52 किग्रा), सोनू (63 किग्रा), मंजू बंबोरिया (66 किग्रा) और शलाखा सिंह सनसनवाल (70 किग्रा) गुरुवार को सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल शनिवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें