फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: हरियाणा की मुक्केबाज मनीषा 60 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में, मेनका देवी से होगा खिताबी मुकाबला

Tue, 26 Dec 2023 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा।

सार

रेफरी को मुकाबला बीच में रोकना (आरएससी) पड़ा। अब उनकी टक्कर हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी से होगी जिन्होंने तमिलनाडु की पीएस गिरजा को 4-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन और जैस्मिन लंबोरिया ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 60 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए जैस्मिन ने महाराष्ट्र की पूनम कैथवास को पराजित किया।
विज्ञापन


रेफरी को मुकाबला बीच में रोकना (आरएससी) पड़ा। अब उनकी टक्कर हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी से होगी जिन्होंने तमिलनाडु की पीएस गिरजा को 4-1 से पराजित किया। हरियाणा की मुक्केबाज मनीषा जिन्होंने 2022 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता ने मिजोरम की टीसी लालरेमुरुती को 5-0 से हराया।

मनीषा ने धीमी शुरुआत की लेकिन जल्द ही लय हासिल कर ली। उन्होंने सटीक पंच लगाने के लिए समय लिया। अब उनका सामना 2018 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पंजाब की सिमरनजीत कौर से होगा। अभी तक 60 और 66 किलो ऐसे भारवर्ग हैं जिसमें भारत ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है। अरुंधित चौधरी 66 भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें