फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएनपी पारिबास ओपन : दानिल मेदवेदेव ने फिलिप क्राजिनोविक को हराकर दर्ज की सत्र की 50वीं जीत

Wed, 13 Oct 2021 04:57 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स

सार

रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव की इस सत्र के 60 मैचों में 50 वीं जीत है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे अलावा ग्रीस स्टेफानोस सितसिपास (52/15) ने ही मौजूदा सत्र में 50 से ज्यादा मैच जीते हैं।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने बीएनपी पारिबास ओपन में फिलिप क्राजिनोविक को 6-2, 7-6 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। यह रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव की इस सत्र के 60 मैचों में 50 वीं जीत है।

विज्ञापन


दूसरे खिलाड़ी हैं दानिल मौजूदा सत्र में जीत का अर्द्धशतक लगाने वाले
वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे अलावा ग्रीस स्टेफानोस सितसिपास (52/15) ने ही मौजूदा सत्र में 50 से ज्यादा मैच जीते हैं।

प्री क्वार्टर फाइनल में अब दिमित्रोव से होगा दानिल का सामना
अब मेदवेदेव का सामना ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा जिन्होेंने रिली ओपेल्का को 6-3, 6-4 से मात दी। कैमरून नौरी ने रॉबर्टो बुतिस्ता को 6-4, 5-7, 6-3 से हराया। 

रूबलेव व शापोवालोव हारे
रूस के आंद्रे रूबलेव को टॉमी पॉल से 4-6, 6-3, 5-7 से और डेनिस शापोवालोव को अस्लान कारात्सेव के हाथों 5-7, 2-6 से हार झेलनी पड़ी। फ्रांसिस टियोफ को हुबर्ट हर्काज से 3-6, 2-6 से मात मिली।  
विज्ञापन


एनेट ने बियांका और माइया ने प्लिस्कोवा को किया बाहर 
गत चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू और शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा को लकी लूजर के रूप में मुख्य दौर में जगह बनाने वाली ब्राजील की बीट्रिज हेदाद माइया के हाथों 3-6, 5-7 से हार मिली। पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंची दुनिया की 115वें नंबर की माइया का सामना एनेट कोंतावित से होगा। कोंतावित ने 16वीं वरीयता प्राप्त बियांका को 6-7, 3-6 से बाहर का रास्ता दिखाया।

अमेरिका की कोको गॉफ को पाउला बडोसा के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में 2-6, 2-6 से हार झेलनी पड़ी। एंजेलिक कर्बर ने दारिया कासत्किना को 6-2, 1-6, 6-4 से, ओंस जबेर ने डेनिएल कोलिंस को 6-1, 6-3 से, बारबोरा क्रेजसिकोवा ने अमांडा एनिसिमोवा को 6-2, 6-3 से और अज्ला तोमलजानोविक ने तमारा जिदनसेक को 6-4, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें