फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: कतर के मुताज एसा बार्शिम और इटली के गियानमार्को तांबेरी को ऊंची कूद में संयुक्त गोल्ड

Tue, 03 Aug 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 2.39 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दोनों ने किए तीन-तीन प्रयास
  • फाइनल मुकाबले में मुताज और तांबरी दोनों ने लगाई 2.37 मीटर ऊंची कूद
विज्ञापन
Tokyo Olympic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक 2020 में खेल भावना की अद्भुत मिसाल पेश की गई। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के दौरान रविवार को पुरुषों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कतर के मुताज एसा बार्शिम और इटली के गियानमार्को तांबेरी ने गोल्ड मेडल साझा किया।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में मुताज और तांबरी दोनों ने 2.37 मीटर ऊंची कूद लगाई। इसके बाद 2.39 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दोनों ने तीन-तीन प्रयास किए। लेकिन असफल रहे।

इस पर ओलंपिक अधिकारी ने दोनों को जंप ऑफ के बारे में बताया। कहा कि इसमें जो जीतेगा, वह गोल्ड का हकदार होगा। इस पर कतर के बार्शिम ने पूछा कि क्या दोनों को गोल्ड मेडल मिल सकता है। अधिकारी ने हामी भर दी। उधर बार्शिम और तांबरी इशारों में सहमति जताई और एक-दूसरे को गले लग गए।
विज्ञापन


तांबरी के लिए यह बहुत खुशी का मौका था क्योंकि 2016 ओलंपिक में उनकी एड़ी में गंभीर चोट लगी थी। बड़ी मुश्किल से उन्होंने वापसी की थी। मेडल की घोषणा के बाद वह ट्रैक पर खुशी से लोटने और चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि यह सपने जैसा है। उधर बार्शिम ने कहा कि तांबरी और वह साथ खेलते हैं। वह उनका करीबी दोस्त भी है। यह सच्ची खेल भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें