फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ओपन 400 मीटर चैंपियनशिप : आयुष डबास और रूपल चौधरी पुरुष और महिला वर्ग में बने विजेता

Wed, 13 Oct 2021 04:44 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाणा के आयुष डबास ने लड़कों के अंडर-23 वर्ग में 46.86 सेकंड में दूरी तय कर खिताब जीता। उनके अलावा तमिलनाडु के सुरेंदर सेल्वमणी (47.76 सेकंड) ही 48 सेकंड से कम का समय निकाल पाए।
विज्ञापन
आयुष डबास - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के आयुष डबास और उत्तर प्रदेश की रूपल चौधरी तीसरी राष्ट्रीय ओपन 400 मीटर चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में चैंपियन बने। लड़कों के अंडर-23 वर्ग में डबास ने 46.86 सेकंड में दूरी तय कर खिताब जीता। उनके अलावा तमिलनाडु के सुरेंदर सेल्वमणी (47.76 सेकंड) ही 48 सेकंड से कम का समय निकाल पाए।

विज्ञापन


पंजाब के हरप्रीत सिंह गिल (48.13 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में 16 साल की रूपल ने 53.73 सेकंड का समय निकालकर जीत दर्ज की। उनका यह समय इस सत्र में किसी भारतीय महिला का छठा सबसे तेज समय है।

उन्होंने 55.37 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो 2019 में गुंटूर में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। तमिलनाडु की पीआर निहारिका (58.07 सेकंड) दूसरे और कर्नाटक की नयना कोकरे (58.41 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


लड़कों के अंडर-20 वर्ग में जम्मू-कश्मीर के अबरार बने चैंपियन 
जम्मू-कश्मीर के अबरार चौधरी (48.56 सेकंड) ने लड़कों के अंडर-20 वर्ग में जीत दर्ज की। लड़कियों के अंडर-23 वर्ग में उत्तर प्रदेश की वंदना शर्मा (55.01 सेकंड) चैंपियन बनीं। राजस्थान के पंकज दूसरे और महाराष्ट्र के अक्षय तीसरे नंबर पर रहे। राजस्थान के राहुल कुमार गिठाला ने लड़कों का अंडर-18 खिताब 48.33 सेकंड के समय के साथ जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें