फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने जिस बेटे के लिए तोड़ दी अपनी FD, अब रियो में चमत्कार की आस

Sat, 23 Jul 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
विज्ञापन
छह फुट चार इंच लंबे भरतीय जुडोका अवतार सिंह ने वादा किया है कि रियो ओलंपिक में वह अपने प्रदर्शन से निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन


अवतार सिंह को 90 किलो भारवर्ग में ग्रीस, जार्जिया और स्लोवानिया के अनुभवी जुडोका से टक्कर लेनी है। उन्होंने कहा कि वह हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

पंजाब पुलिस के जुडोका के तुर्की ग्रांप्री में खेलने के लिए अवतार के माता-पिता ने अपनी फिक्सड डिपाजिट तोड़ दी थी। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे घुराला गांव के रहने वाले अवतार ने एक साल में पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और वह एशियाई कोटे में शामिल दो सीटों में से एक हासिल करने में सफल रहे।

अवतार ने कहा कि अब हालात बदल गए हैं। सरकार की टारगेट पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल होने के बाद अब पैसे की दिक्कत नहीं रह गई है। अवतार ने एक महीने हंगरी में भी ट्रेनिंग की है। अवतार से पहले 2004 में भारतीय जुडोका अकरम शाह ने एथेंस ओलंपिक में जुडो स्पर्धा में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


अवतार के कोच यशपाल सौलंकी ने कहा कि अवतार काफी प्रतिभाशाली और बेखौफ खिलाड़ी हैं। वह अपने भारवर्ग में सबसे लंबे कद के भी हैं। इसलिए उनकी पकड़ भी अच्छी है लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देना होगा।

उन्होंने आगे कहा, "हम सिर्फ यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह ड्रॉ के मामले में लकी साबित हों। यदि अवतार को पहले राउंड में शीर्ष पांच खिलाड़ियों से नहीं भिड़ना पड़ा तो वह बाधा पार पा लेंगे। एक बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद फिर किसी के हाथ भी बाजी लग सकती है।"
विज्ञापन


सोलंकी ने कहा कि अवतार नौ खिलाड़ियों में चुना गया था जिन्हें हम 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे हैं लेकिन अवतार ने अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन से रियो ओलंपिक में भी जगह बना ली। कभी अवतार बतौर खिलाड़ी अपने ही कोच के प्रतियोगी थे। चार साल पहले राष्ट्रीय खेलों और विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में सौलंकी और अवतार दोनों की भिड़ंत हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें